
पटना भारत वार्ता संवाददाता:
हसनपुर के विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 2 सितंबर को सुनवाई होगी। 5 अगस्त को इस याचिका पर हाई कोर्ट जज वीरेंद्र कुमार की अदालत में सुनवाई हुई जिसमें कहा गया कि पिछले विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप ने चुनाव आयोग को संपत्ति का जो ब्यौरा दिया उसमें सही जानकारी नहीं दी गई है। इसमें ढेर सारी संपत्ति की जानकारी छिपा ली गई है। चुनाव आयोग के नियम के अनुसार यह अवैधानिक है और भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। इसीलिए चुनाव को रद्द करते हुए दूसरे नंबर पर रहे जदयू उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया जाए। अदालत में तेज प्रताप के वकील ने याचिकाकर्ता के वकील के इस दलील का विरोध किया। अगली सुनवाई 2 सितंबर को होनी है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More