रांची संवाददाता : झारखंड का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू विधानसभा में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों पर जनता की अपेक्षाएं पूरी करने की जिम्मेदारी है। सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं। इसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। सरकार का मूलमंत्र विकास है। सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। सबकी सहभागिता विकास में सुनिश्चित की जा रही है। सभी क्षेत्रों पर सरकार का फोकस है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। निगरानी तंत्र को सशक्त किया जा रहा है। 2021 में भ्रष्टाचार में संलिप्त 51 लगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक 47 कांड दर्ज किए गए हैं। 60 से ज्यादा कांड का निष्पादन किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार बिजली वितरण, उत्पादन और संचरण योजनाओं को मजबूत कर रही है। संचरण योजनाओं का शुभारंभ किया। गिरिडीह को सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। मनरेगा की मजदूरी बढाई गई। आठ करोड़ मानव दिवस का सृजन करने का लक्ष्य है। जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है। पौधे लगाने के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरूआत की गई।
राज्य सरकार एक मार्च को द्वितीय अनुपूकरण विवरणी और तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेगी। लगभग एक माह चलने चलने वाले सत्र में 16 कार्यदिवस होंगे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 की आय-व्यय की अनुदान मांगों पर बहस होगी। सरकार का इस पर जवाब आएगा और मतदान के बाद सदन अनुदान मांगों को स्वीकृति प्रदान करेगा। मुख्यमांयरी प्रश्न काल, प्रश्न काल, ध्यानाकर्षण और शून्य काल के माध्यम से जनप्रतिनिधि राज्य सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण मसलों की ओर आकृष्ट करेंगे।
Bharat varta Desk सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है.… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बीजेपी नेता… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत… Read More
पटना : विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवनके… Read More
Bharat varta Desk झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन को नक्सल अभियान में बड़ी कामयाबी मिली… Read More