बड़ी खबर

जी-20 के सम्मेलन का पहला दिन भारत के नाम, लिए गए पांच बड़े फैसले

Bharat varta desk:

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। सम्मेलन के पहले दिन कई बड़े फैसले लिए गए. भारत को जहां पहले दिन दिल्ली घोषणापत्र को एडॉप्ट कराने में सफलता मिली, वहीं पहले दिन ही अफ्रीकन यूनियन को G20 की स्थायी सदस्यता भी दी गई. आइये जानते हैं कि इस सम्मेलन के पहले दिन कौन से पांच बड़े फैसले लिए गए…

  1. G20 सम्मेलन की शुरुआत के कुछ घंटे के बाद ही सभी देशों ने एक बड़ा फैसला किया. इसके तहत अफ्रीकन यूनियन को G20 का स्थाई सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इस फैसले के बाद कहा गया कि यह एक प्रयास है विकासशील देशों को मुख्यधारा से जोड़ने का.
  2. अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और खाड़ी और अरब देशों और यूरोपीय संघ को जोड़ने वाले व्यापक रेल और शिपिंग कनेक्टिविटी नेटवर्क की घोषणा की गई.
  3. चीन और रूस की सहमति के बाद दिल्ली घोषणापत्र को सभी की सहमति के बाद पास कराया गया. पीएम मोदी ने कहा कि इस घोषणापत्र को लेकर 100 फीसदी सहमति बन गई है.
  4. पीएम मोदी ने स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन शुरू करने की घोषणा की। यह पुष्टि की गई कि यह गठबंधन पौधों और जानवरों के अपशिष्ट सहित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जैव ईंधन में व्यापार को सुविधाजनक बनाकर शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को पूरा करने के वैश्विक प्रयासों को गति देगा.
  5. सम्मेलन के दौरान कोरोना के बाद विश्व में देशों के बीच मौजूद अविश्वास की स्थिति पर भी चर्चा हुई. सभी देशों ने तय किया कि इस अविश्वास को G20 के सदस्य देशों के बीच अधिक सहयोग से दूर किया जाएगा.

राष्ट्रपति की ओर से रात को आयोजित भोज में दूसरे देश से आए नेताओं के अलावे भारत में पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। भोज में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कई राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां भारतीय परिधान साड़ियां पहनकर भी देश के लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी हुई है। पूरी दुनिया की नजर g20 के सम्मेलन पर टिकी हुई है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी दुनिया में मान बढ़ाया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago