बड़ी खबर

गुमला में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

रांची:झारखंड के गुमला जिले के कामडारा के पहाड़गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. सब को कुल्हाड़ी से काट डाला गया है .मृतकों में 60 वर्षीय नीकुदीन टोपनो, उसकी पत्नी जोस्फिना टोपनो, बेटा 35 वर्षीय विंसेन्ट टोपनो, उसकी पत्नी 30 वर्षीय सिल्वन्ति टोपनो और बेटा पांच वर्षीय आसविन टोपनो शामिल है. बदमाशों ने 5 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा . घटना मंगलवार की देर रात को बताई जा रही है . पुलिस सुबह 10:00 बजे मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है .मला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा . इस घटना से गांव में भय और दहशत का माहौल है . ग्रामीण कुछ बोलने को तैयार नहीं है . पुलिस लाशों का पोस्टमार्टम करा रही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

19 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

20 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago