ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र ने सोशल मीडिया के लिए लाया कानून, अब नहीं चलेगी अभद्रता

सेंट्रल डेस्क: केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए नई व्यवस्था कर दी है .अब सोशल मीडिया पर अभद्रता नहीं परोसी जा सकेगी. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को सोशल मीडिया और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म के लिए दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन निर्देशों जानकारी दी जिनके दायरे में फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और नेटफ्लिकस, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आएंगे. उन्होंने कहा कि भारत में इन सब का स्वागत है मगर सोशल मीडिया पर अभद्रता और नफरत नहीं परोसने दी जाएगी. सोशल मीडिया को इन नियमों का पालन करना होगा….

पहला
ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था.सेल्फ रेग्युलेशन बनाने के लिए कहा.

दूसरा
ओटीटी और डिजिटल मीडिया के लिए पंजीकरण तथा अस्वीकरण की जानकारी अनिवार्य कर दी गई है.
पोस्ट हटाने पर यूजर को सूचना देगी होगी. साथ ही क्यों हटाई गई कंपनियों को बताना होगा.

तीसरा
सोशल मीडिया को मीडिया की तरह नियमों का पालन करना होगा.
सोशल मीडिया के नियम तीन महीने में लागू होंगे.

चौथा
सोशल मीडिया को इस बात का प्रबंध करना होगा कि यूजर्स के अकाउंट का वेरिफिकेशन कैसे किया जाए. हर महीने में शिकायत और कार्रवाई की रिपोर्ट देनी होगी. सबसे पहले पोस्ट डालने वाले की जानकारी देनी होगी.

पाचवा
24 घंटे में आपत्तिजनक पोस्ट हटाना होगा

छठा
मुख्य अनुपालन अधिकारी और नोडल संपर्क अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी

सातवां
आपत्तिजनक कंटेंट को सबसे पहले किसने पोस्ट या शेयर किया इसकी जानकारी सरकार या न्यायालय द्वारा मांगे जाने पर देना आवश्यक होगा.
शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी जो भारत में ही होना चाहिए.

आठवां
महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पुष्ट होने की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर हटाना होगा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

9 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

10 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago