बड़ी खबर

केंद्र ने अरविंद पांडे की मांग सुनी,बागेश्वर धाम सरकार को वाई श्रेणी सुरक्षा

Bharat. Varta desk

बिहार राज्य में कथा करने के दौरान ही बागेश्वर धाम सरकार कहे जाने वाले विख्यात कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को विशेष सुरक्षा देने की मांग उठने लगी थी। राज्य के पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा अरविंद पांडेय ने कथावाचक को सुरक्षा देने की मांग की थी।अरविंद पांडेय ने कहा कहा था- बाबा को सुरक्षा की अधिक जरूरत है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि देश में जेड प्लस सुरक्षा की सर्वाधिक आवश्यकता बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हनुमान जी की सुरक्षा प्राप्त है। हालांकि बिहार में बागेश्वर धाम महाराज की सुरक्षा में भारी कमी देखी गई थी। इसके चलते जिस होटल में वे ठहरे थे, वहां कई बार भारी अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल देखा गया। उनसे मिलने वाले लोगों की भीड़ बेकाबू हो जाती थी। बिहार सरकार और पुलिस उनकी सुरक्षा के प्रति काफी उदासीन दिखे। जबकि उनके कथा समारोह में इतनी भीड़ उमड़ी कि उनके अब तक के सारे कार्यक्रमों के रिकॉर्ड टूट गए।

लगता है बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरविंद पांडे की उठाई गई आवाज केंद्र सरकार ने सुन ली और धीरेंद्र शास्त्री महाराज को विशेष सुरक्षा प्रदान कर दी गई। उस समय अरविंद पांडे द्वारा की गई सुरक्षा की मांग की देश भर में चर्चा हुई। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

बुधवार को केंद्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है। यह फैसला उनको मिली धमकी के मद्देनजर लिया गया है। अब वे देश के किसी भी राज्य में जाएंगे तो उन्हें y श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सुरक्षा दी जाएगी। इसके तहत अब वे देश के किसी भी हिस्से में कमांडो जवानों की सुरक्षा घेरे में रहेंगे । यह सर्कुलर लॉ एंड ऑर्डर के आईजी भोपाल ने जारी किया है।

,

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

21 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

22 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

1 day ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

2 days ago