
पटना संवादाता: इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या से सरकार चला रही भाजपा में भी खलबली है. इस घटना से भाजपा के बड़े नेताओं में पुलिस और सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. उन्होंने इस निर्मम घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
घटना के तुरंत बाद कल मंगलवार को सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे और भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का बयान आया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पटना पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ नहीं पाती है तो दो-चार दिनों में यह केस सीबीआई को सुपुर्द कर देना चाहिए. बुधवार को छपरा के सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि अपराधियों के साथ वैसा ही सलूक किया जाए जैसा उन्होंने रुपेश के साथ किया है. हत्यारों को गोली मार देनी चाहिए, उनका एनकाउंटर किया जाना चाहिए ताकि फिर से कोई अपराधी किसी बच्चे को अनाथ बनाने का हिम्मत नहीं कर सके. अपराधियों में भय पैदा हो इसके लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है.
पुलिस के लिए शर्मनाक : आरके सिंह
वही आरा के सांसद और और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह घटना पटना पुलिस के लिए शर्मिंदगी की बात है. इसमें पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. यह पुलिस के लिए शर्मनाक है कि सारे अधिकारी, सभी बड़े कार्यालय आसपास स्थित है और अपराधी आते हैं और किसी को 15:-15 गोली मार कर चले जाते हैं. आसपास के पुलिस स्टेशन के लोग क्या कर रहे थे? उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए.
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More