
Bharat Varta Desk: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष और भागलपुर के रहने वाले विष्णु खेतान पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की और बिहार और झारखंड के शिव स्थलों को जोड़कर शिव सर्किट बनाने की मांग की। उन्होंने इस शिव सर्किट में भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल स्थित बाबा बटेश्वर धाम को भी जोड़ने की मांग की है। बाबा बटेश्वर धाम की महिमा और इतिहास से जुड़ी जानकारियों का फोल्डर उन्होंने पर्यटन राज्य मंत्री को सौंपा। अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि झारखंड के बाबा बैद्यनाथ, देवघर और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ, भागलपुर शहर के बाबा बुढ़ा नाथ, बाबा भूतनाथ और बाबा बटेश्वर नाथ समेत झारखंड के साहिबगंज जिले के शिवगांदी स्थित भगवान शंकर मंदिर को शिव सर्किट में शामिल करते हुए इनके विकास की एक योजना तैयार की जाए। उन्होंने मंत्री को यह जानकारी दी कि बिहार और झारखंड में कई शिव मंदिर ऐसे हैं जो पूरे देश और दुनिया में जाने जाते हैं। ये अत्यंत प्राचीन मंदिर है और इनके दर्शन के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं मगर जरूरी सुविधाओं के अभाव में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारी असुविधा होती है। सुल्तानगंज का बाबा अजगैबीनाथ मंदिर गंगा तट पर है जहां से जल भर कर हर साल लाखों श्रद्धालु देवघर जाते हैं और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। करीब 2 दर्जन से अधिक शिव मंदिरों को जोड़कर बिहार- झारखंड में शिव सर्किट बनाने की जरूरत की ओर रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने पर्यटन मंत्री को बटेश्वर स्थान आने का भी निमंत्रण दिया है। विष्णु खेतान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि वे बटेश्वर धाम आने की कोशिश करेंगे।
पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा सोनपुर : हरिहर क्षेत्र… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More
Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। … Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More
-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More