
रांची संवाददाता: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर ईवीएम हटाने, किसानों पर अत्याचार बंद करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के लोगों ने अडानी और अंबनी, ईवीएम एवं कृषि कानून के प्रतीक के बिल को जलाकर अपना विरोध जताया। मौके पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आज देश कृषि कानून के कारण जल रहा है। हमारे अन्नदाता सड़कों पर महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस विषय पर कोई भी पहल करती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि वह देश के किसानों के साथ हैं और जब तक सरकार कृषि कानून बिल को वापस नहीं ले लेती है तब तक वह लोग प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि यह सरकार अडानी, अंबानी, टाटा जैसी कंपनी के साथ मिलकर देश को चला रही है। जिसका राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पुरजोर विरोध करता है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More