
रांची भारत वार्ता संवादाता: देवघर जिला के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग के बीच जामताड़ा के कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी में बुधवार की सुबह देवघर बाबा मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की. इसपर गोड्डा जिला के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल खड़ा कर दिया. भारतीय जनता पार्टी को भी यह नागवार गुजरा और तत्काल ही पार्टी नेताओं का एक शिष्टमंडल इसकी शिकायत करने के लिए रांची स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय जा पहुंचा. भाजपा ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया.
वही सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल साइट पर लिखाआज बाबा बैद्यनाथ जी के गर्भगृह में कॉंग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी ने पूजा की. धार्मिक आस्था के अनुसार काबा मंदिर में किसी ग़ैर मुस्लिम का प्रवेश वर्जित है,क्या बाबा बैद्यनाथ जी गर्भगृह में मुस्लिम का प्रवेश जायज़ है. फ़ैसला आपका है.उन्होंने पंडा समाज के संगठन पर भी तंज कसा है,
उधर दूसरी ओर इरफान अंसारी ने कहा कि वह सबसे बड़े शिवभक्त हैं, उनका जन्म बाबा नगरी में हुआ है, उनका बाबा से क्या संबंध है यह निशिकांत दुबे को क्या पता है? उनको हर चीज में राजनीति दिखती है, इरफान ने यह भी कहा कि बाबा सभी के हैं, यहां बता दें कि विधायक इरफान अंसारी गोड्डा से सांसद रहे कांग्रेस के फुरकान अंसारी के बेटे हैं,
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More