बड़ी खबर

एयर कारगो जागरूकता कार्यशाला में हवाई सेवा को सुगम बनाने पर हुए कई फैसले, जानिए क्या पड़ेगी सुविधाएं

रांची संवाददाता: बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से कारगो का लोड बढे, इस हेतु एएआई कारगो लाॅजिस्टिक्स एण्ड एलाइड सर्विसेस कंपनी लिमिटेड (कारगो) व फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में चैंबर भवन में जागरूकता कार्यषाला का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्वी क्षेत्र कारगो के संयुक्त महाप्रबंधक राहुल नंदी, बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के डीजीएम विल्फ्रेड केरकेट्टा के अलावा स्पाइसजेट, एयर एषिया, इंडिगो, गो-एयर, विस्तारा के अलावा अन्य एयरलाइंस कंपनी के कारगो स्टेशन मैनेजर उपस्थित थे।
चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने कहा कि एयर कारगो को विस्तारित करने हेतु सिटी इंफाॅर्मेशन सेंटर खोला जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पेरिषेबल गुड्स जैसे फूल, फल, सब्जी जैसी वस्तुएं एयरलाइन की टाइमिंग के बाद वहां पहुचती है तो उसे अगले दिन कारगो से भेजने के लिए कारगो ऑफिस में रखना पडता है। चूकि पेरिसेबल होने के कारण उन वस्तुओं के खराब होने की संभावना होती है। उन वस्तुओं की गुणवत्ता बरकरार रहे इसलिए एयरपोर्ट के पास कोल्ड स्टोरेज की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि झारखण्ड से काफी वस्तुएं निर्यात भी की जाती हैं ऐसे में यदि एयरपोर्ट पर कस्टम क्लियरेंस की व्यवस्था हो जाय, तो एक्सपोर्ट की जानेवाली वस्तुओं को भी यहां से भेजने में सुविधा होगी। उन्होंने यह भी सुझाया कि एयर कारगो को विस्तारित करने हेतु इसमें समय-समय पर होनेवाली सुधारों की समीक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया जाय। कारगो का लोड बढाने में यह कमिटी निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
एएआई कारगो लाॅजिस्टिक्स एण्ड एलाइड सर्विसेस कंपनी लिमिटेड (कारगो) के मैनेजर राजकुमार प्रसाद ने यह स्वीकार किया जागरूकता के अभाव में व्यापारी एयर कारगो की सुविधा का उपयोग कम कर रहे हैं। व्यापारी इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ लें और यदि इस सेवा को अपग्रेड करने की आवष्यकता हो, हमें अवगत करायें। बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के डीजीएम विल्फ्रेड केरकेट्टा ने कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग कैपेबल है तब क्यों नहीं रांची से इंटरनेशनल स्तर पर कारगो को बढावा दिया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि 28 अप्रैल या मई के प्रथम सप्ताह से फ्लाईट की संख्या बढाई जा रही है। पटना की फ्लाईट शुरू करने के लिए मेरे स्तर से सहमति दे दी गई है।
विवेक भषीम ने अवगत कराया कि रांची से सब्जी, फल, फूल, आटो पार्ट्स, मषीनरी पार्ट्स, रेडीमेड गारमेंट, मेडिकल आईटम, मिठाई, कुरियर सर्विस, हैंडीक्राफ्ट आईटम के अलावा अन्य वस्तुएं भेजी जाती हैं। इससे समय की बचत के साथ ही लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलती हैं। झारखण्ड के सब्जियों की मांग कई राज्यों के साथ ही सिंगापुर, दुबई मे है, ऐसे में यदि किसान अपने उत्पादों को एयर कारगो से भेजने में उपयोग करें तो उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने एयर कारगो के रेट्स को कम करने, रांची एयरपोर्ट पर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने, देवघर से एयर कारगो की सुविधा चालू करने, किसानों के लिए डेडीकेटेड हेल्पलाइन सेंटर बनाने की मांग भी की गई। बैठक के दौरान चैंबर के सीविल एवीयेशन उप समिति चेयरमेन दिनेष प्रसाद साहू व शैलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से एयर कारगो द्वारा भेजी जानेवाली वस्तुओं में प्रतिबंधित गुड्स का विवरण, बडे कंसाइनमेंट के पैकेजिंग माॅडयूल के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम रेट की जानकारी भी मांगी जिसपर बैठक में उपस्थित विभिन्न एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया। श्री साहू ने एयरपोर्ट के डीजीएम से भी अनुरोध किया कि वर्तमान में कारगो टर्मिनल की क्षमता को बढाया जाय ताकि भविष्य में एयर कारगो की अधिकता होने पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष किषोर मंत्री, महासचिव राहुल मारू, कोषाध्यक्ष परेष गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य अमित किषोर, संजय अखौरी, अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, सोनी मेहता, सीविल एवीयेषन उप समिति चेयरमेन दिनेष प्रसाद साहू, शैलेष अग्रवाल, सदस्य आनंद कोठारी, प्रेम मिततल, रोहित पोद्दार, विकास सिन्हा, राहिर जफर, दीप अग्रवाल, रीषिदेव यादव, कमल अग्रवाल के अलावा काफी व्यापारी व उद्यमी उपस्थित थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago