बड़ी खबर

ईडी की छापेमारी में घेराए विधायक प्रदीप यादव,भारी संपत्ति, स्रोत का पता नहीं

Bharat varta desk: गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ईडी के घेरे में आ गए हैं। रांची और गोड्डा स्थित उनके कुल 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है जिसमें भारी मात्रा में संपत्ति का पता चला है जिसके स्रोत की कोई जानकारी नहीं है। आने वाले समय में प्रदीप यादव की परेशानी बढ़ सकती है। सरकंडा स्थित आवास में ईडी की रेड पड़ी है. वहीं प्रदीप यादव के पीए देवेंद्र पंडित के घर भी छापेमारी हुई. साथ ही स्काई ब्लू होटल में ईडी का छापा पड़ा है. ये होटल श्यामा कांत यादव का है, गोड्डा के बड़े ठेकेदारो में गिने जाते हैं. इन तीनों के घर कुछ दिन पहले भी रेड हुई थी. लेकिन इस बार एक नया नाम मनोज अकेला का भी जुड़ा है. जो वैसे तो प्रखंड कर्मी है लेकिन वे परिवार के सदस्य के नाम से ठेकेदारी भी करते हैं बड़े ठेकेदार के रूप में उनकी पहचान है.

बताया जाता है कि आयकर विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ईडी यह कार्रवाई कर रही है. गौरतलब है कि आयकर विभाग ने 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की थी. तब कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार व बीजेपी द्वारा डराने की कोशिश के तहत की गई कार्रवाई बताया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने पोड़ैयाहाट विथायक प्रदीप यादव के डोरंडा स्थित आवास पर भी छापा मारा. वहीं बरियातू में पूर्व इंजीनियर शिवकुमार सिंह यादव और रातू रोड निवासी नीरज सिंह के यहां भी छापेमारी की गई है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

12 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago