
Bharat varta desk: बिहार के शिक्षा विभाग की उपनिदेशक विभा कुमारी के ठिकानों पर हुई विशेष आर्थिक अपराध इकाई की ताबड़तोड़ छापेमारी में करोड़ों की काली कमाई उजागर हुई है।
दानापुर में सगुना मोड़ के नजदीक बंशीकुंज काम्प्लेक्स, , वैशाली के धर्मपुर गांव में विभा कुमारी के आवास और पटना के विकास भवन में उच्च शिक्षा के उप निदेशक के सरकारी कार्यालय कक्ष समेत कई ठिकानों पर आज सुबह से ईओयू की टीम ने तलाशी लेने का काम किया। इसमें यह जानकारी प्रकाश में आई कि शिक्षा अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित की है।
स्वयं, पति तथा पुत्र के नाम पर रोहिणी दिल्ली में डीडीए के 3 प्लॉट, पटना में आवासीय फ्लैट, मुजफ्फरपुर एवं ससुराल में कुल 4 आवासीय भूखंड अर्जित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभा कुमारी ने पति के माध्यम से काफी बड़ी राशि का निवेश शेयर, स्टॉक, म्युचुअल फंड, बैंक फिक्स डिपाजिट एवं अन्य बीमा कंपनियों में किया है। उनके पति उनकी काली कमाई पर ही पलते रहे हैं। पत्नी की काली कमाई का निवेश पति के नाम पर हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पति के नाम से लग्जरी कैब नाम की ट्रैवल एजेंसी का संचालन सगुना मोड़ से हो रहा है। इस एजेंसी के जरिए महंगी गाड़ियों को भाड़े पर दिया जाता है। छापेमारी में भारतीय स्टेट बैंक के 18 बैंक खाते बरामद किए गए हैं। इसके अलावे आईसीआईसी बैंक में 14 बचत एवं फिक्स डिपाजिट खाता, जिसमें 11 लाख जमा है। सेंट्रल बैंक में दो खाता, इंडियन बैंक में एक, पटना के केनरा बैंक में 1 तथा दिल्ली केनरा बैंक में एक बैंक खाता का पता चला है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में चार बचत खाते और लाखों के फिक्स डिपाजिट का पता चला है। विभा कुमारी ने अपने नौकरों के नाम पर भी संपत्ति बनाई है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More