
Bharat varta desk:
केंद्र सरकार ने स्नातक पास युवाओं के लिए नौकरी के बेहतरीन अवसर दिए हैं। गृह मंत्रालय के अधीन खुफिया विभाग सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर बहाली होनी है। 81 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 31 मई, 2023 से शुरू हुई और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2023 है.
सामान्य और OBC श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और भूतपूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है.
आयु सीमा
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है.
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, या कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए या इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ जैसे स्पेशलिस्ट विषयों के साथ साइंस में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
पदों का विवरण
यूआर (अनारक्षित)- 325 पदEWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)- 79 पदOBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)- 215 पदSC (अनुसूचित जाति)- 119 पदST (अनुसूचित जनजाति)- 59
पद कुल – 797 पद
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More