
NewsNLive: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। दमदम के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात करीब 9.15 पहुंचने पर उनका गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, राष्ट्रीय महासचिव बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शाह की अगवानी की। इस दौरान शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘अमित शाह जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के सांगठनिक कार्यों का जायजा लेने हेतु बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने इससे पहले बंगाली में एक ट्वीट में कहा था, ”मैं दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहा हूं। यहां मैं भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई, राज्य के लोगों, मीडिया के मित्रों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से मिलने को लेकर आशान्वित हूं।” कोविड-19 महामारी के बाद से शाह की बंगाल में पहली यात्रा है। वह इससे पहले एक मार्च को यहां आए थे। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से अमित शाह दूर रहे हैं, यह चर्चा का भी विषय है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More