शिक्षा मंच

स्टार्टअपस से दुसरों के साथ खुद का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं

पटना : आज जब हम करियर की बात करते हैं, तथा अनिश्चितता को देखते है, तो हमे सिर्फ सरकारी नौकरियों के ही भरोसे नहीं रहना चाहिए, हमें और दूसरे पहलुओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। और सोचना चाहिए कि क्यों हम सिर्फ खुद के बारे में सोचें, हमें जरूरत है आज कुछ अलग करने की जिससे खुद के साथ समाज के अन्य लोगों को भी स्टार्टअप्स के माध्यम से नौकरी प्रदान की जाए।
आज दुनियाभर में कुछ सैकड़े/हजारों लोग आज लाखों को रोजगार मुहैया करा रहें, तो फिर हम फिर पूर्वांचल के लोग क्यों नहीं कुछ बेहतरीन कर सकते।

ये बातें रविवार को मेधा की ओर से आयोजित वेबिनार “The Pathways of Startups” में वक्ताओं ने कहा। जिसमें बिहार, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने सवाल एक्सपर्ट दिव्या दिक्षित से पूछे। दिव्या, दिव्यान फॉउंडेशन की संस्थापक और एक सफल उद्यमी भी हैं, उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों का उत्तर दिया और इस दिशा में कदम कैसे बढ़ाएं, टीम कैसे बनायें, आईडिया प्रेजेंटेशन और इंक्यूबेसन केंद्र से कैसे जुड़े इन बिन्दुओ पर चर्चा की। जिससे युवा कुछ सीखकर उन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करके एक सफल उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हों।
दिव्या ने बताया की सपने देखें पर हकीकत को नजर में रखते हुए। उन्होंने अपने सफलता और असफलता दोनों से मिली सिख को भी बच्चो के साथ साझा किया।
वेबिनार को स्टूडेंट्स रिलेशनशिप मैनेजर शुभम कुमार निराला होस्ट कर रहे थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago