
पटना: बिहार के उद्योग मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के उस बयान पर सख्त एतराज किया है जिसमें उसने कुरआन शरीफ को लेकर टिप्पणी कि थी। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शाहनवाज ने कहा कि वसीम रिजवी को देश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। वसीम रिजवी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।
शाहनवाज ने कहा कि पार्टी का रूख है कि कुरआन सहित किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में बेतुकी बातें कहना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन लोगों के खिलाफ है जो किसी भी धार्मिक ग्रंथ का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कुरआन या किसी भी धार्मिक ग्रंथों के किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं है। उन्होंने बंगाल चुनाव पर कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More