
रांची, भारत वार्ता संवादाता
कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने के लिए आज सदन के बाहर कुर्मी/कुड़मी समुदाय के विधायकों ने इसके समर्थन में प्रदर्शन किया। लंबोदर महतो, मथुरा महतो समेत कई विधायक इस दौरान सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग की।
आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सदन से कुर्मी/कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रस्ताव को पास कराकर केंद्र सरकार को भेजने का काम किया जाए ताकि राज्य में कुर्मी/कुड़मी जनजाति का दर्जा मिल सके।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कुर्मी/कुड़मी जाति पहले अनुसूचित जनजाति में ही शामिल थे, लेकिन इसे हटा दिया गया था। राज्य सरकार से मांग है कि इसे अनुसूचित जनजाति में शामिल कर केंद्र को प्रस्ताव भेजने का काम करें।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More