
पटना ,भारत वार्ता संवाददाता
जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह हत्या, अपहरण, रंगदारी समेत कई संगीन मामलों के आरोपी रहे हैं . उन पर यह सारे मुकदमे पुलिस की नौकरी और एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए थे . उन पर जानलेवा हमले भी हो चुके हैं . ताजा मामला राजीव नगर थाने में दर्ज कर उन्हें सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जीतेंद्र नारायण सिंह पर आरोप है कि वह बिहार राज्य आवास बोर्ड के अधिग्रहित जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करा रहे थे. यह 30 एकड़ जमीन बीएमपी 1 के निर्माण के लिए चिह्नित कर नापी की गई हैं. कार्यपालक अभियंता प्रकाश चंद्र राजू ने राजीव नगर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.
होटल के मालिक
उच्च अधिकारियों को यह शिकायत मिली है कि इस पूर्व पुलिस नेता ने अकूत संपत्ति बनाई है . वे महज एक कांस्टेबल थे मगर यूनियन में लंबे समय तक रह कर अपना बहुत बड़ा आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया. वे राजीवनगर-दीघा रोड स्थित होटल एक्सोटिका के मालिक हैं. इसके अलावा भी जितेंद्र नारायण सिंह के कई मकान और भूखंडों के स्वामी होने की जानकारी आला अफसरों को दी गई है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More