राज्य विशेष

झारखंड में मनरेगा को दुरुस्त करने को डॉ मनीष रंजन सख्त, सभी डीडीसी को सौंपा टास्क

रांची, भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड में मनरेगा की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन के तेवर काफी सख्त हैं। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर मनरेगा कर्मियों से काम लेने में नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश सभी जिलों के उप विकास आयुक्तों को दिया है।

हर महीने कम से कम 20 योजनाओं का जायजा लें

ग्रामीण विकास सचिव ने सभी डीडीसी को निर्देश दिया है कि वह हर महीने कम से कम 20 योजनाओं का निरीक्षण करें। इसमें यह भी देखें कि कार्यस्थल पर कितने मजदूर काम कर रहे हैं यानी कि कितने हाथों को काम दिया जा रहा है। मनरेगा का मकसद हर हाथ को काम देना है। उप विकास आयुक्तों को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग एप के जरिये योजना स्थल से ही निरीक्षण प्रतिवेदन अपलोड करें, यह व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए। सरकार योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिग इसके तहत करेगी। इस क्रम में कहीं कोई कमी दिखेगी तो उसे दूर किया जाएगा।

मनरेगाकर्मियों के ट्रांसफर- पोस्टिंग में नियमों का हो पालन

उन्होंने कहा है कि सभी मनरेगा कर्मियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में पहले से तय है नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। इनमें रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, इंजीनियर, बीपीओ समेत हजारों अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

19 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago