साहित्य संसार

सधी शुरुआत से बनेगी बात, रेल अधिकारी दिलीप कुमार का कॉलम ‘अप्प दीपो भव’

अप्प दीपो भव-28

-दिलीप कुमार (कवि, लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर और भारतीय रेल यातायात सेवा के वरिष्ठ अधिकारी)

कार्य छोटा हो या बड़ा, कार्य को संपादित करने की प्रक्रिया जटिल होती है। पूरी प्रक्रिया को समझ कर, कार्य को विभिन्न चरणों में बैठकर सधी शुरुआत करने वाले लोगों के कामयाब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ग्रीक विचारक अरस्तु ने कहा है-
एक अच्छी शुरुआत आधा काम हो जाने के बराबर है।
इस संबंध में मगध क्षेत्र में एक कहावत बहुत ही प्रसिद्ध है-
अच्छे से नाधा, काम हुआ आधा
किसी भी काम की शुरुआत यदि अच्छे तरीके से की जाए तो आधा काम शुरुआत के साथ ही संपन्न हो जाता है। इसलिए काम की सधी शुरुआत जरूरी है।
एक बार जब काम को हाथ में ले लें, तो फिर उसे हल्का समझ कर अनमने ढंग से न करें। हर काम की अपनी अलग महत्ता होती है। कुशल तरीके से काम को संपादित करने के लिए उसे पूरी तरह से समझ कर यथोचित योजना तैयार कर लेना जरूरी होता है। काम को हल्के में लेने और सही ढंग से योजना नहीं बनाने पर काम के दौरान तरह-तरह की बाधाएं आती हैं और सकल लागत में वृद्धि हो जाती है। हड़बड़ी में बिना अच्छी तैयारी के शुरू किए गए काम की पूर्णता में विलंब होने का खतरा भी रहता है।
पूरी दुनिया में सधी हुई शुरुआत की महत्ता को समझा जा रहा है। प्रबंधकों को कहा जा रहा है कि वह काम की शुरुआत में जल्दबाजी न दिखाएं। निर्धारित काम की पूरी योजना बनाएं। जरूरी मार्केट रिसर्च करें । सूचनाओं का संग्रहण और काम से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की पहचान काम प्रारंभ करने से पहले कर लें। काम प्रारंभ होने से पहले योजना पर जितना अधिक परिश्रम किया जाएगा, काम करना उतना ही आसान हो जाएगा।
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पेट्रोनास टावर है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में इसे बनाने की घोषणा के 3 साल के अंदर इस इमारत को बना लिया गया था। आश्चर्यजनक रूप से घोषणा के डेढ़ साल तक जमीन पर कोई भी काम प्रारंभ नहीं हुआ था। इसे बनाने वाली कंपनियों ने आदि से अंत तक पूरे काम का खाका और संसाधनों का विस्तृत विवरण तैयार करने में डेढ़ साल का समय लिया। सुसंगत तरीके से जब पूरी योजना बना ली गई तो उसे जमीन पर उतारने का काम प्रारंभ हुआ। इसका सुखद परिणाम निकला। पेट्रोनास टावर निर्धारित समय अवधि में बनकर मलेशिया के शानो शौकत को बढ़ाने के लिए खड़ा हो गया। इसके निर्माण में जितनी लागत आने की संभावना थी, उसमें भी कमी आई।
सधी शुरुआत का क्रिकेट के मैच में बहुत महत्व होता है। दुनिया की सभी टीमें पारी की शुरुआत के लिए विशेषज्ञ ओपनर बल्लेबाज रखती हैं। ये विशेषज्ञ बल्लेबाज, पिच की स्थिति, मौसम, हवा का गेंदबाजी पर प्रभाव तथा विपक्षी टीम के गेंदबाजों की ताकत का आकलन करते हुए अपनी टीम के लिए ठोस शुरुआत करने का प्रयास करते हैं। क्रिकेट में 60% से अधिक मैच उस टीम द्वारा जीता जाता है जिसकी पारी की शुरुआत ठोस होती है। तैराकी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में तो सधी हुई शुरुआत का महत्व और भी ज्यादा होता है। खेल के शुरुआत में सेकंड के सौवें हिस्से की देरी करने वाले खिलाड़ी सोने का तमगा पाते-पाते रह जाते हैं। कम दूरी की रेस और तैराकी की विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के फाइनल में भाग लेने वाले अधिकतर खिलाड़ियों का स्टैमिना लगभग बराबर ही होता है। लेकिन, जो खिलाड़ी सधी शुरुआत करते हैं, वही चैंपियन बनते हैं।

कैरियर निर्माण में भी ठोस शुरुआत का बहुत महत्व होता है। जो लोग स्कूली शिक्षा के महत्व को समझते हुए संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए बचपन से ही प्रयास करते रहते हैं, उनकी कामयाबी की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहती है। कम उम्र में सीखना आसान होता है। इसी तरह जब हम कोई नया काम करते हैं तो उत्साह बहुत ज्यादा रहता है। ज्यादा उत्साह से ज्यादा काम संपादित होता है। काम में जितना विलम्ब होता जाता है, उत्साह उतना ही कम होता चला जाता है। इसीलिए समझदार लोग ज्यादा से ज्यादा काम शुरुआत में ही कर लेने का प्रयास करते हैं।
जीवन को सुंदर और सुकूनभरा बनाए रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा काम सवेरे-सवेरे ही कर लेना चाहिए। उगते सूरज के साथ जैसी ताजगी और ऊर्जा हम महसूस करते हैं, वैसे ताजगी और ऊर्जा शाम को या देर रात मैं हमारे पास नहीं होती। अध्ययन-अध्यापन, चिंतन-मनन, योग-प्राणायाम जैसे कार्यों के लिए भी दिन की शुरुआत का समय सबसे उपयुक्त होता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

7 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago