
पटना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा चल रहे मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान के तहत आज पटना विश्वविद्यालय इकाई द्वारा साइंस कॉलेज परिसर में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, पटना साइंस महाविधालय के प्राचार्य श्रीराम पद्मदेव एवं पटना विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. एन के त्रियार उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा की एबीवीपी बिहार प्रदेश के कार्यकर्त्ता मिशन आरोग्य संजीवनी के तहत ठाना है कि पांच ज – जन, जमीन, जल, जंगल एवं जानवर को बचाने का यह एक मूल मंत्र विद्यार्थी परिषद ने दिया है। आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज जीवन को जीवन दृष्टि देने का कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद सेवा, संस्कार, संघर्ष का समन्वय है।
सायंस कॉलेज के प्राचार्य श्रीराम पद्मदेव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह अभियान मानव जीवन को बचाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय संयोजक अभिनव कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिराज झा ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधांशु झा, प्रदेश सह मंत्री नीतीश कुमार, विभाग संयोजक शशि कुमार, वरुण कुमार, ईशान आनंद, दीपक कुमार, गौरव कुमार, शशि कुमार, शुभम वत्स, ज्ञानकुंज विभूति, मनीष झा, जयंत कुमार, आलोक कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More