
रांची, भरत वार्ता संवाददता: हेमंत सोरेन सरकार ने नीरज सिन्हा को 2 साल के लिए DGP बना दिया है। नीरज सिन्हा को डीजीपी बनाए जाने की नई अधिसूचना हेमंत सरकार ने जारी की है। इसके अनुसार डीजीपी पदस्थापना की तिथि 12 फरवरी 2021 से अगले दो साल तक के लिए DG बनाया गया। पूर्व की अधिसूचना के मुताबिक नीरज सिन्हा को 12 फरवरी 2021 से अगले आदेश तक के लिए डीजीपी बनाया गया था।
नीरज सिन्हा 2022 में रिटायर होनेवाले थे, लेकिन अब वे अपने पद पर 2 साल तक बने रह सकेंगे। दरअसल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकाश सिंह एवं अन्य बनाम भारत सरकार एवं अन्य के मामले में पारित आदेश का अनुपालन करते हुए यूपीएससी द्वारा गठित इंपैनलमेंट समिति द्वारा अनुशंसित पैनल में शामिल नीरज सिन्हा को पुलिस महानिदेशक पद पर नियमानुसार 2 साल की कार्यावधि तय कर दी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More