
पटना भारत वार्ता संवाददाता:
पटना हाईकोर्ट ने बिहार की हालत को कभी जंगलराज वाला बता दिया था जिसकी आज भी चर्चा होती है। लेकिन अब पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के सिस्टम को बिना दिमाग वाला बता दिया है। शिक्षा विभाग के एक मामले में रिटायर्ड शिक्षाकर्मी की याचिका पर सुनवाई करते हुए
न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह की एकल पीठ ने यह टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि उसकी नजर में भारत के संविधान में परिभाषित कोई भी संस्था
इतनी बे-दिमाग की यानी माइंडलेस होकर काम नहीं कर सकती, जितना बिहार सरकार कर रही है। समस्तीपुर महिला कॉलेज के रिटायर्ड रोकड़पाल के वेतनमान निर्धारण से जुड़े मामले पर सुनवाई करने के दौरान कोर्ट ने यह टिप्पणी की। कोर्ट ने रिटायर्ड कर्मचारी को 3 महीने के भीतर बकाया राशि के भुगतान का आदेश शिक्षा विभाग को दिया है। यही नहीं कोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को ₹20000 का जुर्माना भी लगा दिया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More