
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक एस एस देसवाल को आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान प्रमुख ए के सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। सरकार ने सोमवार को एक आदेश में यह जानकारी दी। गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को पिछले साल अक्तूबर में एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि देसवाल नियमित महानिदेशक के आने या अगले आदेश तक एनएसजी महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। यह दूसरी बार है कि भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के अधिकारी देसवाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में एनएसजी की अगुवाई करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने पिछले साल जुलाई में एनएसजी का नेतृत्व किया था जब उसके तत्कालीन प्रमुख सुदीप लखटकिया सेवानिवृत हुए थे और तब सिंह को नहीं नियुक्त किया गया था। देसवाल सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में उसकी भी अगुवाई कर चुके हैं। वह सीमा सुरक्षाबल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के प्रमुख का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More