देश दुनिया

भारत अमेरिका से खरीदेगा हजारों असॉल्ट राइफल

नईदिल्ली: पड़ोसी देशों से चल रहे तनाव के बीच भारत ने 2,290 करोड़ रुपए के हथियारों के सौदों को मंजूरी प्रदान की है। जिसमें अमेरिका कंपनी सिग सॉर से 72 हजार असॉल्ट राइफलों की खरीद भी शामिल है। सेना ने पिछले साल फरवरी में करीब 700 करोड़ रुपए में 72,400 सिग सॉर असॉल्ट राइफल खरीदे थे और अब 780 करोड़ का सौदा हुआ है।

अमेरिका की 7.62×51 mm कैलिबर राइफलों से दुश्मन को 500 मीटर की दूरी से ही ढेर किया जा सकता है। ये राइफल्स 5.56 एमएम इंसास राइफल्स को रिप्लेस करेंगे, जोकि 22 साल पहले सेना को मिले थे। इनमें करीब डेढ़ लाख सिग सॉर राइफल्स की खरीद के बाद बची राइफल्स का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा।
भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के अमेठी जिले में ए के 203 असॉल्ट राइफल्स का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाने वाला है।

इसके अलावा 970 करोड़ रुपए के स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियारों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है, जिससे नेवी और एयरफोर्स की ताकत में और इजाफा हो जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि डीएसी ने ‘भारत निर्मित खरीद श्रेणी में 540 करोड़ रुपये की लागत से ‘स्टेटिक एचएफ ट्रांस-रिसीवर सेट की खरीद के लिए भी मंजूरी दी है। एचएफ रेडियो सेट थल सेना तथा वायु सेना की जमीनी इकाइयों के बीच निर्बाध संचार में मददगार होंगे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago