Categories: बड़ी खबर

रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए भारत ने 2290 करोड़ रुपया के हथियार अधिग्रहण की दी मंजूरी

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को 2290 करोड़ रुपये कीमत के एक और हथियार अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। इसमें अमेरिका से 72 हजार और असॉल्ट राइफलों की खरीद भी शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने अमेरिकी फर्म एसआईजी सौर (SiG Sauer) से 780 करोड़ रुपये की असॉल्ट राइफलों की खरीद के सौदे को अंतिम रूप दिया। बता दें कि पिछले साल फरवरी में हुई फास्ट ट्रैक खरीद के तहत भारतीय सेना को पहले ही 72,400 एसआईजी राइफल दी जा चुकी हैं। 7.62×51 मिमी कैलिबर वाली इन रायफल की प्रभावी मारक क्षमता 500 मीटर की है। इसके साथ ही रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सोमवार को 970 करोड़ रुपये के स्वदेशी स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियारों और 540 करोड़ रुपये की लागत वाले एचएफ ट्रांस-रिसीवर सेट्स की खरीद को भी मंजूरी दे दी।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago