शिक्षा मंच

पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में ‘प्रो. पी. दयाल हर्बल पार्क’ का उद्घाटन

शिक्षा मंत्री ने ‘भूगोल रत्न’ प्रो. परमेश्वर दयाल की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना: पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में शुक्रवार को ‘प्रो. पी. दयाल हर्बल पार्क’ का उद्घाटन और ‘भूगोल रत्न’ प्रो. परमेश्वर दयाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। आयोजन पी. दयाल फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ।

शिक्षा मंत्री ने प्रो. परमेश्वर दयाल को याद करते हुए कहा कि वे न केवल महान शिक्षक थे बल्कि मानवता की भी सेवा करते रहे। उनका शोध और शिक्षा के प्रति योगदान आने वाली पीढ़ियों को सतत विकास की राह दिखाता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण की रक्षा में भूगोलविदों की विशेष भूमिका है।

कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रो. दयाल की कृतियों और विचारों को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने भूगोल और कृषि विज्ञान के संबंध पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी देश का निर्माण अनुसंधान से होता है, बिना अनुसंधान शिक्षा अधूरी है।

‘प्रो. पी. दयाल हर्बल पार्क’ में अश्वगंधा, मुलेठी, तुलसी की विभिन्न प्रजातियाँ, गिलोय, लेमनग्रास, एलोवेरा, पत्थरचट्टा, अशोक आदि औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद नाजिम ने कहा कि प्रो. दयाल तीन दशकों तक विभागाध्यक्ष रहे और सभी के प्रेरणास्रोत बने। फाउंडेशन के चेयरमैन अमिकर दयाल ने प्रो. दयाल की लंदन तक की ऐतिहासिक जलयात्रा का उल्लेख किया और उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही।

इस अवसर पर “Climate Change and Agricultural Practices in India” पुस्तक का लोकार्पण हुआ तथा भूगोल जगत के वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति, वरिष्ठ प्रोफेसर, शोधार्थी, छात्र और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि ‘भूगोल रत्न’ प्रो. परमेश्वर दयाल (1920-2015) को ‘बिहार में भूगोल का जनक’ कहा जाता है। उन्होंने 1951 से 1982 तक 32 वर्षों तक विभाग को भारत के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित किया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएच.डी. करने वाले प्रो. दयाल 1975 से 1977 तक मगध विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

3 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago