
जुटेंगे नामचीन शेफ
पटना : बिहार की पारंपरिक पाक परंपरा और मिठाइयों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से “पंगत 2.0 – Sweets of Bihar” का आयोजन 28 सितंबर (रविवार) को पटना के लेमन ट्री प्रीमियर होटल में किया जाएगा। इसे पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा फूड कॉन्क्लेव माना जा रहा है।
आयोजन का उद्घाटन विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ शाम 5 बजे करेंगे। इस पहल के पीछे प्रेरणा हैं अदिति नंदन, जो Grand Trunk Road Initiatives (GTRi) की क्यूरेटर और Pangat कॉन्सेप्ट की संस्थापक हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे रजिस्ट्रेशन से होगी। इसके बाद तीन संवाद सत्र होंगे। पहले सत्र “Roots and Recipes: Tradition on a Plate” में शेफ जेपी सिंह और शेफ नंदिता करन अपने अनुभव साझा करेंगे। दूसरा सत्र “Fire and Innovation” में शेफ डॉ. परविंदर सिंह बाली और फूड वॉकर अनुभव साप्रा शामिल होंगे। अंतिम सत्र “Pangat: The Shared Table” में शेफ नर्मदा कुमारी और उद्यमी कीर्ति झा संवाद करेंगी।
आयोजकों के अनुसार, पंगत 2.0 केवल एक फूड इवेंट नहीं, बल्कि बिहार की मिठास और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उत्सव है, जो पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक इसकी मिठास पहुँचाने का प्रयास है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More