
गोपालगंज : थावे महोत्सव में सामयिक परिवेश के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। महोत्सव में सामयिक परिवेश की संस्थापक अध्यक्ष और साहित्यकार ममता मेहरोत्रा द्वारा लिखित गजलों को गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत और राजेश केसरी ने गाया। ममता मेहरोत्रा की गजलों में जीवन के अलग-अलग रंग दिखे-
आज भी खुश हूं बीते कल की तरह
फ़िक्र मेरी है गंगा जल की तरह
प्रेम का वास हो जहां ममता
प्रेम कुटिया भी है महल की तरह
खुशियों को ढूँढते रहते हैं जीवन में दुःख को पाले हम
रंगमंच है ये दुनिया सारी, क़िरदार निभाने वाले हम
नीतू नवगीत ने अयि गिरि नन्दिनी, पटना से पाजेब बलम जी, बाबा दिहले टिकवा, देवी माँ का पचरा सहित बिहार के अनेक पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। राजेश केसरी द्वारा ओढ़नी के रंग पियर, लाले लाले ओठवा से बरसे ललइया गीत गाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैंजो पर अशोक कुमार, नाल पर मुकेश, पैड पर आदित्य और ऑर्गन पर पिंटू ने संगत किया। संस्था के अरुण कुमार मुन्ना और शिल्पा ने लोकगीतों पर भाव नृत्य किया। गोपालगंज के अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने कलाकारों को सम्मानित किया।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More