पॉलिटिक्स

शिवदीप लांडे ने बनाई ‘हिंद सेना’ नामक नई पार्टी, विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

Bharat varta Desk

बिहार के पूर्व IPS अफसर शिवदीप लांडे ने आज पटना में नई पार्टी का ऐलान किया है। शिवदीप लांडे ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देकर अब बिहार के सियासी मैदान में उतरने का फैसला लिया है और अपनी पॉलटिकल पार्टी का नाम ‘हिंद सेना’ रखा है। यह घोषणा शिवदीप लांडे ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस करके मंगलवार को किया।

शिवदीप लांडे ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि बिहार के हर जिले में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। आजादी के 75 साल बाद भी बिहार विकास से अछूता रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ मिलकर बिहार के हालात को बदलेंगे। शिवदीप लांडे ने कहा कि पिछले 1 महीने से वो युवाओं से मिल रहे हैं। उन्होंने समस्याओं की लंबी सूची दी है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए ही उन्होंने राजनीति में आने की सोची।

शिवदीप लांडे ने कहा कि पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद उन्हें कई जगह से ऑफर आए। शिवदीप लांडे को राज्यसभा और मंत्री बनाने का ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री चेहरा तब बनाने का ऑफर दिया गया लेकिन किसी ऑफर में दिलचस्पी नहीं ली और युवाओं की दशा और दिशा बदलने के लिए राजनीतिक पार्टी बनाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

5 hours ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

1 day ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

5 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

6 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 weeks ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago