
bharat varta desk:
अवैध खनन मामले में आज ईडी साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ होनी है। लेकिन अब तक वह ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे हैं। इधर कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने ईडी को पत्र भेजा है। जिसमें ये पूछा है कि किन वजहों से सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक उर्फ पिंटू, साहेबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव और दूसरे अधिकारियों को बुलाया जा रहा है।
झारखंड में 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन केस में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू और साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 जनवरी को रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किय गया है। जबकि साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को आज बुलाया गया है। वहीं सीएम के करीबी कहे जा रहे विनोद सिंह को 15 जनवरी को बुलाया गया है। बता दें कि इन लोगों के ठिकाने पर 3 जनवरी को ईडु की टीम ने छापेमारी की थी।
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More