राज्य विशेष

सुंदर सुभूमि भैया भारत के देशवा.. कवियों और कलाकारों ने स्वच्छता का दिया संदेश

गंदगी के खिलाफ जंग जारी है: मेयर सीता साहू

पटना : विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव एकम सप्ताह कार्यक्रम के तहत बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार के पारंपरिक गीत गाकर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू, नई दिशा के संपादक शिवनारायण, वरिष्ठ कथाकार और शिक्षाविद ममता मेहरोत्रा तथा पासपोर्ट कार्यालय विदेश मंत्रालय के उप पासपोर्ट अधिकारी गोपाल चंद्र दास, अमरेंद्र कुमार अमर, राहुल कुमार, देवेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उद्घाटन करते हुए पटना की मेयर सीता साहू ने कहा कि बड़े संघर्ष के बाद हमें 1947 में आजादी मिली और हम सब आजादी का 75 वाँ साल मना रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर गंदगी के खिलाफ भी जंग चल रही है। इस जंग में जीत के लिए सभी का स्वच्छता पर्व में भाग लेना जरूरी है। शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए पटना नगर निगम द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भाग लें। लोगों की इस सर्वेक्षण में जितनी अधिक भागीदारी होगी, शहर की रैंकिंग उतनी अच्छी होगी। लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता को सबसे आवश्यक बताते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे संस्कार का ही हिस्सा है। स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ भारत होना जरूरी है। लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता से देश को ताकत मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता जागरूकता संबंधी अनेक गीतों की प्रस्तुति की। मेयर सीता साहू तथा दूसरे लोगों ने विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी को भी देखा और कलाकारों की मेहनत की सराहना की। दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार शिवनारायण की अध्यक्षता में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें रेखा भारती मिश्रा, श्वेता मीनी, अर्चना आर्यन, विभा सिंह, पंकज प्रियम उमाशंकर सिंह, रूबी भूषण, अविनाश झा, संजय किशोर, कार्टूनिस्ट पवन आदि ने अपनी कविताओं का पाठ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ विष्णु थापा ने बांसुरी पर राकेश कुमार ने हारमोनियम पर और भोला कुमार में नाल पर संगत किया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए देश के जाने माने कवि शिवनारायण ने सुनाया- मेरी हरीतिमा के विध्वंस से रचना चाहते हो अपने आराम के साधन।वरीय कवि दिलीप कुमार ने सुनाया-वसुंधरा का सम्मान हो.. चर्चित कवि पंकज प्रियम ने सुनाया- दिल का कोना है मेरे सुना, साजन विरह दिन ये ना जीना..कवयित्री रूबी भूषण ने सुनाया-सफेद विष से भरी चादर ढक लेती है सम्पूर्ण धरती को..उमाशंकर सिंह ने सुनाया-अगर शांति की चाहत हो तो,पहरे मृदुल वचन श्रृंगार.. युवा कवयित्री रेखा भारती ने सुनाया-अनगिनत चाह बो गयी आँखे.. अर्चना त्रिपाठी ने सुनाया-रिश्तों का दिया दर्द..इस अवसर पर प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पवन ने सुनाया-तेरे दो नयन जैसे दो गहरी झील.. संचालन युवा कवयित्री स्वेता मिनी ने किया।

लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago