
Bharat Varta Desk : केंद्रीय मंत्रीयों ने 12वीं बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक थी। इस मीटिंग में चार केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षा मंत्रालयों के सचिवों ने भाग लिया। यह बैठक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा और प्रवेश परीक्षों को आयोजित करने को लेकर थी। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, केंद्रीय महिला एवं बाल मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भाग लिया। जानकारी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की आधिकारिक घोषणा शिक्षामंत्री 01 जून को करेंगे।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि परीक्षाएं रद्द नहीं की जाएंगी बल्कि जुलाई में आयोजित की जाएंगी। पिछले वर्ष भी बोर्ड परीक्षाएं जुलाई में कोरोना प्रोटोकाल के साथ आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं किस फॉर्मेट में होंगी, कब होंगी और कैसे होंगी, इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री निशंक 01 जून को देंगे।
परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं दिल्ली सरकार
केंद्रीय मंत्रियों की आज हुई बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी तरह की परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा दिए गए दोनो ऑप्शंस उन्हें ठीक नहीं लगे। 12वीं के छात्रों को पिछले रिकार्ड के आधार पर ही पास किया जाए। उन्होंने कहा कि देश को कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी दी जा चुकी है, और इसमें बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ऐसे में हमें एक अभिभावक की तरह सोचना चाहिए और परीक्षा रद्द कर दी जानी चाहिए।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More