पॉलिटिक्स

बाइक चलाने की शौकीन हैं जीतन राम मांझी की बहू दीपा, लालू की बेटी से ट्विटर पर भीड़ गई

पटना : बिहार की सियासी गलियारों में इन दिनों राजनीतिक घरानों की बेटी-बहू आमने सामने हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी के बीच ट्विटर वार की चर्चा जोरों पर है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर सुशील मोदी के एक बयान के बाद जंग की शुरूआत हुई। मांझी की बहू दीपा ने ट्विटर पर ठेंठ अंदाज में रोहिणी को फटकार लगते हुए लिखा – ‘ठीक से रह ना ता ठीक हो जईबू, ई बिहार ह बुझाईल’। उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ हुई घटना पर भी टिप्पणी करते हुए लालू परिवार पर हमला बोला।

दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्या परन मुसहरिन टाइप लड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा – लालू की बेटी ‘मुसहरिन’ टाइप लड़ती हैं! ट्वीट कर लिखा करोड़ो के फार्म हाउस में रहकर गरीबों पर लेक्चर देती है? कभी लालू ने नीतीश की तारीफ़ में मांझी से कहा था मुसहर को कोई मुख्यमंत्री बनाता है।

बता दें कि दीपा मांझी के पति संतोष कुमार सुमन वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री हैं। दीपा मांझी पूर्व में जिला परिषद भी रह चुकीं हैं। वहीं बताया जा रहा है कि दीपा बचपन से ही बाइक चलाने की शौकीन हैं। दीपा आठवीं क्लास की पढ़ाई कै दौरान ही बाइक चलाना शुरू कर दी थी।

दीपा की तारीफ करते हुए उनकी मां और हम विधायक ज्योती देवी ने ट्वीट कर लिखा, ‘विवाह के पहले जंगल पहाड़ों से आच्छादित दुर्गम रास्तों से अपने गांव बापुग्राम से पढ़ने हेतु अकेली लगभग 10 किमी मोटरसाइकिल राजदूत से कन्या उच्च विद्यालय फ़तेहपुर को जाती दीपा का यह फ़ाइल फ़ोटो जबकि उस वक़्त लड़कियों को साइकिल छूने भी नहीं दिया जाता था।’

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago