Categories: बड़ी खबर

एक स्केच बनाया फिर उस पर खून से लिखा- आई लव यू और फोन पर बात करते-करते फंदे से झूल गई डीपीओ…..


Bharat Varta desk
एक तस्वीर पर स्केचिंग की, फिर उस पर खून से लिखा I Love You और फिर बात करते-करते पंखे के फंदे से झूल गई, क्षण भर में अपने को खत्म कर लिया. जब पुलिस ने उसकी लाश को पंखे से उतारा तो तो कान में ईयर फोन लगा हुआ था. दरभंगा के लहरिया सराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले में भाड़े के मकान में इस महिला ने आत्महत्या कर ली, महिला की पहचान दरभंगा जिला समाहरणालय में आपदा प्रबंधन विभाग में प्रोग्राम अफसर यानी डीपीओ के रूप में हुई है. उसका नाम विशाखा उर्फ निधि है जो पटना की रहने वाली थी. उसके पिता पटना के कदम कुआं के रहने वाले सुरेश कुमार हैं. विशाखा शनिवार को ऑफिस से काम करके घर लौटी थी. जब रात में मां ने फोन किया और उसने रिसीव नहीं किया तब मां ने उसके एक सहकर्मी को भेजा. वह उसके घर पर पहुंचा तो यह देखकर हैरान रह गया कि उसकी लाश पंखे से लटक रही है. विशाखा की शादी रितेश दत्त से हुई थी जो पटना का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या के पहले भी विशाखा का किसी से फोन पर बहस हुई है. यह भी जानकारी मिली है कि उसका ससुराल से विवाद चल रहा था. पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago