बिजनेस

बिहार के दीपक के स्टार्टअप की पहुंच सोनी टीवी के शो शार्क टैंक तक

Bharat Varta Desk : बिहार के छपरा के रहने वाले दीपक कुमार शार्क टैंक के दूसरे पड़ाव में पहुंच चुके हैं। दीपक एक सामान्य परिवार से हैं और वे शुरू से कुछ ऐसा करना चाहते थे जिनसे इनके माता-पिता और दोस्तो को उनके ऊपर गर्व हो। दीपक के पास एक आईडिया था जिसे वो नेशनल आईडिया के रूप में देखना चाहते थे, और फिर उन्होंने सोनी टीवी के कार्यक्रम शार्क टैंक में पार्टीसिपेट किया।
दीपक कहते हैं कि मैं पिछले कई सालों से शार्क टैंक देखता था, पर भारत में कब आया मुझे ये तब पता चला जब सोनी टीवी पर शो आना स्टार्ट हुआ। मैं पहला सीजन में अप्लाई नही कर सका, पर मैं प्रतिदिन सोनी का वेबसाइट देखने लगा सीजन 2 का नोटिफिकेशन के लिए। मई 2022 में मुझे दूसरे सीजन ले लिए नोटिफिकेशन दिखा और मैने अप्लाई कर दिया। मुझे और मेरे सारे दोस्तो को ये एक सपना के तरह लगता था और अचानक से एक दिन मेल आया कि बधाई आपका शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के पहले राउंड में आपके बिज़नेस आईडिया को चयनित कर लिया गया है। दूसरे सीजन में शार्क टैंक आपके बारे में जानना चाहता है, और मैं अभी दूसरे राउंड में अप्लाई कर चुका हूं और उसमें लिखा हुआ था कि आपको 3 दिन के लिए मुंबई बुलाया जा सकता है।
दीपक बताते हैं कि मेरा आईडिया उन लोगो के लिए है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने में दिक्कत हुई, जिनकी कमाई बिल्कुल कम हो गयी या फिर उन लोगो के लिए है जो कुछ रोजगार स्टार्ट करना चाहते है पर पूंजी की कमी के कारण स्टार्ट नही कर पा रहे। अब लोगों को अपने लोकल दुकान से शॉपिंग करने के लिए बाहर नही जाना होगा। अब अपने लोकल किसी भी दुकान से घर बैठे कुछ भी खरीद सकते हैं। इसी आईडिया से शुरुआत हुई midbench (कंपनी का नाम) की। मैं अपनी कंपनी midbench को भारत के यूनिकॉर्न कंपनी के सूची में शामिल करना चाहता हूं। बिहार और भारत सहित मैं हर वो इंसान या संस्था का नाम ऊंचा करना चाहत हू जिन्होंने मुझे यहां तक पहुचने में मदद किया। मैं इसका श्रेय अपने माता पिता, मेधा और हमारे मेंटर सुभम निराला सर को देना चाहूंगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

5 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

6 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago