शिक्षा मंच

बिहार के सरकारी विद्यालयों में ‘प्रवेशोत्सव’ : एक कदम उजाले की ओर

पटना: बिहार की शिक्षा व्यवस्था में यह नवाचारी युग है। शिक्षा विभाग की कटिबद्धता के कारण समाज में सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास बढने की उम्मीद जताई जा रही है। संस्था प्रधानों की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता से शिक्षक समुदाय के मनोबल में भी इजाफा प्रत्यक्ष देखा जा सकता हैं। राज्य में शिक्षा के प्रति जागरूकता को प्रत्यक्ष अनुभूत किया जा सकता हैं। शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्टेप ऐप’ और ‘कैच-अप’ पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब 8 मार्च से ‘प्रवेशोत्सव : विशेष नामांकन अभियान’ की शुरुआत की गई है। प्रवेशोत्सव को एक औपचारिक कार्यक्रम के रूप में नही लेकर एक उत्सव अभियान के रूप में लेना एक कदम उजाले की ओर माना जा रहा है।

‘प्रवेशोत्सव : विशेष नामांकन अभियान’

बिहार में यह आम धारणा बन गई है कि सरकारी विद्यालय बच्चों व अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाते हैं। जबकि निजी विद्यालयों में नामांकन की आपाधापी कम होती नहीं दिखती। इस धारणा को बदलने के उद्देश्य से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा ‘प्रवेशोत्सव’ अभियान की शुरुआत की गई है। ‘प्रवेशोत्सव’ अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी अनामांकित और क्षितिज बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराना है। शिक्षा विभाग के द्वारा सभी नागरिकों से भी अपील किया जा रहा है कि आइए शिक्षा की रोशनी को घर-घर पहुंचाने में सहयोग दें। अपने आस-पास के सभी अनामांकित बच्चों को इस अभियान में भाग लेने के लिए जागरूक करें। प्रवेशोत्सव : विशेष नामांकन अभियान में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य, शिक्षक, जन-प्रतिनिधि, जीविका दीदी, टोला सेवक, तालिमी मरकज के स्वयंसेवकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयंसेवी संस्थाओं की भी भागीदारी होगी।

अभियान 8 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा

प्रवेशोत्सव अभियान का प्रारंभ हो चुका है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की महत्वपूर्ण उपस्थिति में अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह अभियान 8 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि प्रवेशोत्सव अभियान 13 दिनों तक चलेगा। अभियान में हर नागरिकों का सहयोग मिलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह अभियान अपने मकसद में सफल होगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा है कि हमारा मकसद है कि कोई भी बच्चा स्कूल के बाहर न रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रति बच्चों के आकर्षण को बढाने हेतु कहा कि ‘must push children to schools but schools must pull’.

चुनौतियों को दूर कर ‘प्रवेशोत्सव’ साबित हो सकता है ‘आनंदोत्सव’

प्रवेशोत्सव अभियान से सरकारी विद्यालयों में रिकॉर्ड नामांकन होने की संभावना और आशा की जा रही है कि पिछले सारे नामांकन रिकॉर्ड टूट जाएंगे। अभियान के माध्यम से अनामांकित और क्षितिज बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के बाद शिक्षा विभाग और विद्यालयों के लिए यह भी महत्वपूर्ण चुनौती होगा कि बच्चों का ड्रॉपआउट न हो। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सुविधाएं मिले। इसके लिए शिक्षकों की लंबित नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूरा करना होगा। विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति व उनके क्रियाकलापों की निगरानी भी ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हो। स्कूल के विकास के लिए और बच्चों को मिलने वाले सुविधाएं में पारदर्शिता दिखे। शिक्षकों को भी अधिक सुविधायें और सम्मान मिले। शिक्षिकों को और अधिक दक्ष बनाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हो। वैसे तो चुनौतियों व्यवस्था का अंग है ही। लेकिन अगर इन चुनौतियों के समाधान का रास्ता निकाल दिया जाए तो ‘प्रवेशोत्सव’ आने वाले दिनों में ‘आनंदोत्सव’ साबित हो सकता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago