
पटना संवाददाता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बिहार विधानसभा में महिला विधायक पार्टी लाइन से ऊपर उठकर आरक्षण के मुद्दे पर एकजुट हो गई .उन्होंने विधानसभा के बाहर और अंदर महिलाओं के लिए 50 फ़ीसदी आरक्षण की मांग कर डाली.यही नहीं विधायकों ने यह भी नारा दिया – दुर्गा ,लक्ष्मी ,सरस्वती, कह कर ठगते हो और आरक्षण देने में डरते हो .उन्होंने विधानसभा से लेकर लोकसभा तक महिलाओं के लिए 50 की आरक्षण की मांग की .उन्होंने महिला समस्याओं से संबंधित कई मामले उठाए.विधानसभा में भी आज महिला विधायकों को तरजीह दी गई. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह व्यवस्था दी कि महिला विधायकों के सवालों को प्राथमिकता दी जाएगी .इसके लिए पहले से सूचीबद्ध सवालों के रोटेशन में बदलाव किया गया.प्रदर्शन करने वाली महिला विधायकों में कांग्रेस की प्रतिमा कुमार, राजद की संगीता कुमारी और मंजू अग्रवाल और भाजपा की अरुणा देवी शामिल थी.
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More