पॉलिटिक्स

बिहार कांग्रेस में बदलाव के अटकलों के बीच गुलाम नबी से मिले अखिलेश सिंह और ललन कुमार

भारत वार्ता, नई दिल्ली : विगत कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में सियासी बदलाव के अटकलें तेज हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर बिहार के कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की और बैठकर संगठनात्मक चर्चाएं किया बिहार से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेताओं के इस दल में राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश सिंह प्रसाद सिंह, नवादा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षअध्यक्ष ललन कुमार शामिल थे। दरअसल बिहार में भी कांग्रेस के भीतर राजनीतिक गुणा गणित जारी है। जिसको लेकर उक्त नेताओं ने कांग्रेस सीनियर नेता के आवास पर पहुंच कर उनसे चर्चा किया। मुख्य रूप से नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर युवाओं की जिम्मेवारी बढ़े । ज्यादा से ज्यादा युवाओं की सहभागिता कांग्रेस पार्टी के वर्किंग बॉडी में हो।

बता दें कि विगत कुछ समय से बिहार में भी कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चाएं की जा रही है यह मुलाकात बिहार में सियासी बदलाव के आसार को पुष्ट करती है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के तरफ जनता आज भी आशा भरी निगाहों से देख रही है। जरूरत है कि आज के समय में पार्टी के अंदर युवाओं को तरजीह मिले जिससे ग्रास रूट लेवल पर कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा प्रदान हो सके। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने को लेकर तैयार है। जिस प्रकार से देश में वर्तमान सरकार के प्रति जनता में आक्रोश व्याप्त है, इसको लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के हर उम्मीद और आशाओं को लेकर संघर्षरत होगी। बताते चलें कि इस मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरीय नेता गुलाम नबी आजाद नेताओं को आश्वस्त किया कि आपलोगों के विचारों पर पार्टी में गहन मंथन किया जाएगा। हमारा हर संभव प्रयास होगा कि पार्टी के अंदर युवा की सहभागिता बढ़ाने के ऊपर बल दिया जाए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago