
Bharat varta desk:
बिहार के सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी एक बार फिर एंबुलेंस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सांसद राजीव रूडी के सांसद निधि से खरीदी गई एंबुलेंस से मरीज नहीं बल्कि शराब ढोई जा रही थी। भगवान बाजार पुलिस ने 280 लीटर देसी शराब के साथ एंबुलेंस को जब्त किया है। एंबुलेंस के चालक ने बताया कि कोटवा रामपट्टी पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह द्वारा यह एंबुलेंस चलावाया जा रहा है ।
तस्करी में मुखिया की भूमिका की छानबीन कर रही है। पुलिस को किसी ने गोपनीय सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस को पकड़ कर तलाशी ली। पुलिस ने चालक गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लेकिन लोगों का कहना है कि एंबुलेंस से शराब तस्करी के पीछे कोई और है। सरकारी एंबुलेंस का संचालन कोई मुखिया भला कैसे कर सकता है? इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More