साहित्य संसार

औरंगाबाद के एसपी कान्तेश मिश्र की एक और पुस्तक “मगध सा मन” का प्रकाशन

Bharat Varta Desk : भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और बिहार के औरंगाबाद जिले के एसपी कान्तेश मिश्र की साहित्यिक प्रतिभा से सभी वाकिफ हैं। एक अच्छे प्रशासक होने के साथ साथ एक अच्छे रचनाधर्मी भी हैं। अपनी काव्य-संग्रह पुस्तक “पाटलिपुत्र की छांव” की सफलता से उत्साहित कान्तेश मिश्र ने हाल ही में एक और काव्य-संग्रह पुस्तक “मगध सा मन” शीर्षक से प्रकाशित किया है। गौरतलब है कि कान्तेश मिश्र ने “पाटलिपुत्र की छांव” काव्य-संग्रह की रचना पाटलिपुत्र यानी पटना में बतौर ग्रामीण एसपी पदस्थापन के दौरान की थी। वहीं, “मगध सा मन” काव्य-संग्रह की रचना मगध क्षेत्र के औरंगाबाद जिले में बतौर एसपी पदस्थापन के दौरान की है।

पुलिसिया पेशे में ज़िन्दगी बहुत मसरूफ़ होती है मगर तजुर्बे भी मीलों लंबे होते हैं। कान्तेश मिश्र ने अपने कवि मन में उमड़ती संवेदनाओं और अनुभूतियों को काव्य संकलन ‘मगध सा मन’ में संकलित कर प्रस्तुत किया है, जिसे विजया बुक्स प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। यह पुस्तक भी बहुत जल्दी लोगों के बीच चर्चा में आ चुकी है और लगातार मांग में भी बनी है। साहित्य प्रेमियों ने कान्तेश मिश्र की इस कविता संग्रह की सराहना की है। यह पुस्तक ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भी उपलब्ध है। Amazon पर पुस्तक इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं :

Amazon पर उपलब्ध

अमेज़न पर अपनी समीक्षा प्रतिक्रिया में एक पाठक विकास कुमार लिखते हैं कि ‘कवि के मानस की अतल गहराइयों से कोई ईश्वरीय दृष्टि, कोई अनुभूति, कोई प्रवाह। यह किताब में कविताओं का संग्रह और इसके पढ़ने और इसकी अनुभूति एक अलग ही तरह की मन में ऊर्जा और शांतचित दिशा मार्ग अपने जीवन में लाने की प्रेरणा देती है।’

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

12 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago