
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात प्रकाशन के मंच पर वरिष्ठ कवयित्री और उपन्यासकार भावना शेखर के नए उपन्यास “अथ हवेली कथा” का लोकार्पण वरीय साहित्यकार ओम निश्चल, समीक्षक डॉ राहुल, युवा कवि दिलीप कुमार और प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार एवं पीयूष कुमार ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपन्यासकार भावना शेखर ने विस्तार से अपनी लेखन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह उनकी 13वीं किताब है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह से उनकी पिछली किताबों को पाठकों का प्यार मिला है, उसी तरह इस पुस्तक को भी प्यार मिलेगा।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार ओम निश्चल ने कहा कि भावना शेखर का यह उपन्यास नई पीढ़ी के लिए पुरखों की डायरी पढ़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि भावना शेखर की लेखनी में जो प्रवाह है, उससे पाठक बंध जाता है। उन्होंने भावना शेखर की रचना यात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने जुगनी, सॉंझ का नीला किवाड़, मौन का महाशंख, खुली छतरी, मुझे सिखाती मेरी नानी, एक टीचर की डायरी, एक सपना लापता, स से स्टोरीज जैसी पुस्तकों के माध्यम से पाठकों के साथ संजीदगी के साथ संवाद किया है। डॉ राहुल ने कहा कि भावना शेखर की किताबें नई पीढ़ी को अपने से जोड़ती हैं। वरिष्ठ रेलवेअधिकारी और कवि दिलीप कुमार ने भावना शेखर के सक्रिय लेखन की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर रचनाशील बने रहने की शुभकामनाएं दीं। प्रभात प्रकाशन के पीयूष कुमार ने कहा कि इस प्रकाशन संस्थान से भावना शेखर की यह छठी किताब है और इसे भी पाठकों का प्यार मिलेगा।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More