
Oplus_131072
Bharat varta Desk
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसका सीधा असर देश की आम जनता पर पड़ेगा। लंबे समय से मांग की जा रही थी कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा को बढ़ाया जाए।
12 से 16 लाख रुपये तक की आय पर 15 फीसदी टैक्स लगेगा। जबकि 16 से 20 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा 24 से 30 लाख तक की आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। यानी सरकार नया 25 फीसदी का एक स्लैब लेकर आएगी। नया टैक्स लगाने के बाद 18 लाख तक की कमाई पर सालाना 70,000 रुपये की बचत होगी। जबकि 12 लाख तक की सालाना कमाई पर 80 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं 25 लाख रुपये की कमाई पर 1,10,000 रुपये की बचत होगी।
निर्मला सीतारमण ने किराए पर टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी है। वहीं शिक्षा के लिए भेजे गए पैसे पर टीडीएस हटा लिया गया है। टैक्स रिटर्न दाखिल करने की सीमा बढ़ाकर 4 साल कर दी गई है।
बजट में बुज़ुर्गों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। टैक्स डिडक्शन में अब बुज़ुर्ग 4 साल तक अपडेटेड रिटर्न भर सकेंगे।
बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस की लिमिट बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।
वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में भी छूट दी गई है। पहले वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में 50 हज़ार रुपये तक की छूट दी जाती थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। अब यह छूट 1 लाख रुपये तक कर दी गई है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More