बड़ी खबर

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने सुसाइड किया

Bharat varta Desk

बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17 साल के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। आयान उनकी इकलौत बेटा था, जिसका शव Patna के MLC आवास में फंदे से लटका मिला है। सुसाइड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

घटनाक्रम की खबर फैलते ही कांग्रेस नेता शकील अहमद के आवास पर पहुंचे। शकील अहमद बिहार से बाहर हैं, जो बेटे की मौत होने की खबर मिलते ही घर के लिए निकल गए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि शकील अहमद खान बेटी इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है, जिसे घटना की सूचना दी गई है और वह घर आने के लिए निकल गई है। वहीं मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

श मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक आयान रविवार रात को डिनर करके अपने कमरे में चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया गया। उसने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे से आयान लटका हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत शकील साहब और पुलिस को दी गई।

आयान हाल ही में 18 जनवरी 2025 को पटना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिला था। खुद शकील अहमद खान ने आयान को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया था। इस दौरान आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भेंट की थी, जिसकी राहुल ने खूब तारीफ की थी। आयान काफी खुश था, लेकिन अचानक उसके यह कदम उठाने के पीछे की वजह लोगों को समझ में नहीं आ रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

20 hours ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago