पटना में ABVP की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का आगाज, जुटे देशभर के प्रतिनिधि

पटना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक पटना में रविवार को प्रारम्भ हुई। देशभर के 83 प्रतिभागी सभी प्रांतों का प्रतिनिधित्व इस बैठक में कर रहे हैं। केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. छगन भाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान के द्वारा किया गया। साल में दो बार होने वाली इस बैठक में परिषद अपने कार्य की समीक्षा एवं आगामी आंदोलन एवं कार्यक्रमों की योजना बनाएगी।

उद्घाटन सत्र

कश्मीर में हो रही चयनित हत्याएं निंदनीय: प्रो. छगन भाई पटेल

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. छगन भाई पटेल ने अपने उद्बोधन में देश के वर्तमान परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 के हटाए जाने से व्यवस्थाएं सुगम हुई हैं एवं अवसर बढ़े हैं। इससे आतंकवादी बौखलाए हुए हैं और बौखलाहट में निर्दोष अध्यापकों एवं चयनित नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या की घटना भी मन झकझोर देने वाली है।

देश भर में सभी परिसर को अतिशीघ्र खोला जाए: निधि त्रिपाठी

परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने देश के शैक्षिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में 100-100 प्रतिशत अंक का खेल शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न खड़ा करता है। देश के सभी राज्यों के सभी परिसर तत्क्षण खुलवाने के लिए विद्यार्थी परिषद आंदोलनरत है। जब विद्यालयों को खोला जा सकता है तो शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए महाविद्यालयों को भी तत्काल खोला जाना चाहिए। भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का गठन स्वागत योग्य है और उसके समकक्ष सभी विधाओं को सम्मिलित किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय शोध संस्थान (NRF) में भी सभी विधाओं के शोध को प्रोत्साहन देने का प्रयास करना चाहिए। राज्य स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के क्रियान्वयन हेतु भी अभाविप ने राज्यों में समितियों का गठन किया है। इसके साथ ही राजस्थान में रीट, एसआई, राजस्थान प्रशासनिक सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे व्यापक फर्जीवाड़े के विरुद्ध भी अभाविप एक महीने से आंदोलनरत है।

कार्यसमिति बैठक में शामिल प्रतिनिधि
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago