
Bharat Varta desk: रामलीला के मंच पर श्रीराम के वनवास पर जाने के बाद पुत्र वियोग का मंचन चल रहा था। दशरथ का रोल निभा रहे राजेंद्र कश्यप का अभिनय देखकर दर्शक भाव विभोर हो रहे थे। जैसे ही दशरथ राम के वियोग में राम राम कहते हुए जमीन पर गिरे और दम तोड़ा तो दर्शक इसे रियल अभिनय समझकर जोरदार तालियों से स्वागत करते रहे। इसके बाद जैसे ही पर्दा गिरा तो नाटक के कलाकार साथियों ने देखा कि दशरथ बने राजेंद्र कश्यप पड़े हुए हैं। उन्हें उठाने की कोशिश की तो पाया कि वह मर चुके हैं। दरअसल वे हार्ट अटैक के कारण प्राण त्याग चुके थे। नाटक का खुशनुमा माहौल मातम के माहौल में तब्दील हो गया। रामलीला को रोक दिया गया। यह घटना बिजनौर जिले के हसनपुर गांव की है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More