
लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। बता दें कि इस सम्मलेन में सीएम योगी राज्य की उपलब्धियों की सूची तैयार की। इस दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी के इन आयोजनों को काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, 2014 में नारा लगा था ‘सबका साथ सबका विकास’ उससे पहले जिन लोगों ने देश और राज्य में शासन किया था उनका नारा होता था “सबका साथ लेकिन उनके परिवार का विकास”। अपने परिवार के विकास के अलावा उन लोगों की समाज और राष्ट्र के प्रति कोई चिंता नहीं थी। सीएम सोगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि,जब पर्व और त्योहार आते थे, जब कमाई करनी होती थी, जब आस्था का सम्मान करना होता था तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था, दंगे होते थे। पिछली सरकारों की फितरत दंगों में थी। वे दंगाइयों को आगे बढ़ाने का काम करते थे। 4.5 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है। योगी ने आदेश देते हुए कहा कि, अगर प्रदेश में दंगा किया तो 7 पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More