स्वास्थ्य

30 हजार की आबादी वाला अस्पताल ड्रेसर के भरोसे, तो क्या इसी स्वास्थ्य व्यवस्था के भरोसे तीसरी लहर से निबटने की है तैयारी …


सुपौल से राजीव मिश्रा की रिपोर्ट

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बिहार में दवा, ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड और अन्य संसाधन के अभाव में मरीज तड़प- तड़प कर मर गए लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। तीसरी लहर आने वाली है। लोग डरे हुए हैं। सरकार और स्वास्थ्य महकमा तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं मगर उनके दावों में कितनी सच्चाई है, इसका नमूना है सुपौल जिले के करजाइन बाजार का अस्पताल।

डॉक्टर, न दवा और ना ही नर्स

वर्ष 1980 में बन्ना करजाईन भूधरमल शारदा राजकीय औषधालय 30 हजार की आबादी का अस्पताल है। इस अस्पताल में ना तो किसी बीमारी की दवा है और ना ही डॉक्टर, नर्स और अन्य मजबूत संसाधन।एक ड्रेसर के सहारे वर्षों से यह अस्पताल चल रहा है।
करजाईन बाजार में इस अस्पताल में स्वास्थ सुविधाओं को लेकर स्वास्थ विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। इस को लेकर क्षेत्र के मरीज व परिजनों में स्वास्थ विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

लोगों ने कहा- अस्पताल खुद बीमार, क्या करेगा कोरोना का इलाज

दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद शारदा, व्यापार मंडल के सचिव महेश आनंद देव ने बताया कि जब इस कोरोना काल में भी अस्पताल खुद ही बीमार है तो यहां मरीजों का इलाज कैसे संभव हो पाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण जहां स्वास्थ सेवाओं को चुस्त दुरुस्त रखने का विभाग दावा कर रहा है। वहीं यह अस्पताल स्वास्थ विभाग की पोल खोल रहा है। इलाज के लिए लोग इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। अस्पताल भवन की हालत भी ठीक नहीं है। लोगों का कहना है कि यह महज एक नमूना है। ग्रामीण इलाकों के ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों का यही हाल है।

हेल्थ मैनेजर ने कहा……
इस बाबत हैल्थ मेनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर के अभाव में आयुष चिकित्सक सुरेंद्र मंडल करजाईन व राघोपुर अस्पताल दोनों जगह ड्यूटी करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन का शेष काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

7 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago