धर्म/अघ्यात्म

होलिका के साथ हुआ अत्याचार, अन्याय और अहंकार का दहन


भारत वार्ता डेस्क: बिहार और झारखंड समेत देश के कई राज्यों में आज होलिका दहन हो रहा है. बिहार और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में होलिका दहन के अलग-अलग रिवाज है. आमतौर पर होलिका दहन से पहले गांव से लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर एक जगह पेड़ की टहनियां, गोबर के उप्पलें, सुखी लकड़ियां, घास-फूस आदि इक्टठा किया जाता है. ऐसे करते हुए होलिका दहन के दिन तक उस जगह पर लकड़ी और उप्पलों का ढ़ेर लग जाता है. होलिका पूजन सामग्री तैयार करना होता है. जिसमें एक लोटा जल, चावल, गन्ध, पुष्प, माला, रोली, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, गेंहू की बालियां आदि शामिल होते हैं. भागलपुर और आसपास के इलाकों में मारवाड़ी समाज कि महिलाएं होलिका दहन के पाले उसकी पूजा करती हैं. होलिका दहन का काम आज शाम से शुरू हो गया है. किसके साथ होली की शुरुआत भी हो गई है. होलिका दहन को लोग छोटी होली भी कहते हैं.

होलिका दहन से जुड़ी है एक कथा

पौराणिक काल में एक अत्याचारी राजा था हिरण्यकश्यपु. उसने अपनी प्रजा को यह आदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति ईश्वर की वंदना न करे, बल्कि उसे ही अपना आराध्य माने. लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का परम भक्त था. हिरण्यकश्यपु ने अपने पुत्र को दंड देने के लिए उसे अपनी बहन होलिका की गोद में बैठा कर दोनों को आग के हवाले कर दिया हिरण्यकशिपु को या विश्वास था उसकी बहन बच जाएगी और उसका पुत्र प्रह्लाद जल जाएगा क्योंकि उसकी बहन होलिका को भगवान का वरदान था कि आग उसे जला नहीं सकती है. लेकिन यहां उल्टा हुआ. भगवान भक्त प्रह्लाद बच गया और होलिका जलकर मर गई. इसलिए होलिका दहन अत्याचार, अन्याय, अधर्म को भी भस्म करने का भी संदेश देता है .

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

22 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago